सिरोही: मजदूर दिवस से पहले श्रम मंत्री की नियुक्ति की मांग, पिण्डवाड़ा के मजदूर सुरक्षा संघ ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा
Sirohi, Sirohi | Apr 25, 2026 विश्व मजदूर दिवस (1 मई) से पहले पिण्डवाड़ा के पत्थर गड़ाई मजदूर सुरक्षा संघ ने बड़ा मुद्दा उठाया है। संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर मांग की है कि प्रदेश में जल्द से जल्द अलग से श्रम मंत्री की नियुक्ति की जाए। उनका कहना है कि वर्तमान में श्रम विभाग का प्रभार मुख्यमंत्री के पास होने से श्रमिकों की समस्याओं का समाधान प्रभावी ढंग से नहीं हो पा रहा है।