उनियारा: उनियारा थाना पुलिस ने लावारिश शव का किया अंतिम संस्कार
Uniara, Tonk | Apr 8, 2026 उनियारा थाना पुलिस ने थानाधिकारी कप्तान सिंह के नेतृत्व में मानवता की मिसाल पेश करते हुए अज्ञात शव का अंतिम संस्कार किया है। बुधवार को सुबह 9 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार गुरुवार को उनियारा के गलवा पुलिया के पानी में अज्ञात शव मिलने पर पुलिस ने कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया था। लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं होने पर शव को लावारिस मानते हुए अंतिम संस्कार किया गया।