नुआंव: महिला में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के 7 लोगों के खिलाफ थाने में दिया आवेदन
Nuaon, Kaimur | May 16, 2024 महिला गांव में बीते मंगलवार की दोपहर जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। जिसमें एक पक्ष के चार लोग घायल हुए थे।मामले को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के खिलाफ कुढ़नि थाने में सात लोगों के खिलाफ आवेदन दिया है।मामले को लेकर कुढ़नी थाना प्रभारी ने बताया एक पक्ष द्वारा थाने में सात लोगों के खिलाफ आवेदन दिया गया है।मामले की जांच की जा रही।