नुआंव: कृषि कार्यालय पहुंचा 12 क्विंटल ढैंचा बीज, प्रखंड के किसान पंजीकरण कराकर OTP के माध्यम से ले सकते हैं लाभ: कृषि समन्वयक
Nuaon, Kaimur | May 15, 2024 बुधवार की दोपहर नुआंव कृषि कार्यालय में कृषि समन्वयक सत्य प्रकाश गौतम ने कहा, नुआंव कृषि भवन में 12 कुंटल ढैचा बीज पहुंचा है। प्रखंड के किसान, किसान पंजीकरण ऑनलाइन करा कर ओटीपी के माध्यम से ढैचा बीज का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने कहा पहले आओ पहले पाओ के नियमानुसार ढैचा बीज प्रखंड के किसान नुआंव कृषि कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।