नुआंव: मृतक के परिजनों से बराड़ी में मिले वैश्य समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष विनायक, करंट से बराड़ी के बधार में किसान की हुई मौत
Nuaon, Kaimur | May 13, 2024 शनिवार की दोपहर बराड़ी गांव के बधार में विद्युत करंट की चपेट में आने से एक किसान सुशील जायसवाल की मौत हो गई थी। घटना को लेकर बराड़ी में मृतक के परिजनों से सोमवार की शाम मिले वैश्य समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष विनायक जायसवाल घटना को लेकर गहरा दुख प्रकट किया।व पीड़ित परिवार के धैर्य को बढ़ाए मौके पर वैश्य समाज के जिला प्रवक्ता जयप्रकाश गुप्ता उपस्थित रहे।