नुआंव: पजरांव मुर्गी फार्म के समीप से पुलिस ने 62.640 लीटर विदेशी शराब के साथ 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Nuaon, Kaimur | May 15, 2024 नुआंव थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के पजरांव मुर्गी फार्म के समीप से 62 .640 लीटर विदेशी शराब के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने मामले में एक कार व बाइक भी जप्त किया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ करने के बाद मेडिकल जांच करते हुए बुधवार की दोपहर न्यायिक हिरासत में भभुआ भेज दिया।