नुआंव: नुआंव बीआरसी में चहक प्रशिक्षण किया गया आयोजित वर्ग एक के नामित 35 शिक्षकों ने लिया भाग
Nuaon, Kaimur | May 14, 2024 विद्यालय के बच्चों को खेल-खेल विधि से पढ़ाने को लेकर नुआंव बीआरसी में मंगलवार की दोपहर चहक प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें प्रखंड के विद्यालयों के वर्ग एक के नामित शिक्षकों ने चहक प्रशिक्षण में भाग लिया। मास्टर ट्रेनर रश्मि कुमारी व फलक अंसारी द्वारा बच्चों को खेल-खेल विधि से पढ़ाने को लेकर प्रखंड के सरकारी विद्यालयों के वर्ग एक के नामित 35 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।