सिसई: अमकुली शिव मंदिर में कलश यात्रा निकाली गई, 200 से ज़्यादा महिलाएं शामिल हुईं
Sisai, Gumla | Feb 25, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के ओलमुंडा पंचायत के अमकुली गांव स्थित शिव मंदिर से मंगलवार दोपहर 12:00 के आसपास कलश यात्रा निकाली गई।कलश यात्रा मंदिर से होते हुए कोईल नदी तक निकाली गई। जहां कलश यात्रियों ने पूरे विधि विधान के साथ कलश में जल लिया और जल लेकर वापस मंदिर आई।मंदिर में पूरे विधि विधान से पूजा पाठ किया गया।कलश यात्रा में 200 से ज्यादा माताएं बहने शामिल हुईं।