सदर: ठाकुरगंज दुबग्गा व बाजार खाला में LDA की टीम ने 6 अवैध निर्माणों को किया सील, एक प्लाटिंग को किया ध्वस्त
Sadar, Lucknow | Apr 10, 2026 लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की जा रही है। तो इस दौरान बताया गया कि ज़ोन 7 के ठाकुरगंज बाजार खाला दुबग्गा क्षेत्र में 6 अवैध निर्माणों को सील करने की कार्रवाई की गई है।इस दौरान बताया गया कि बिना मानचित्र और कंपाउंडिंग जमा किए इन अवैध निर्माणों को किया जा रहा था। वह बरावनकला में हो रही एक प्लाटिंग पर बुलडोजर से कार्रवाई की गई।