बक्सर: जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर SP के निर्देश पर चलाया गया रोको-टोको अभियान, 16 आरोपी गिरफ्तार; ₹72500 वसूला जुर्माना
Buxar, Buxar | Apr 4, 2025 अपराध नियंत्रण को लेकर जिले के लगभग सभी थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिन के साथ ही गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात वाहन जांच अभियान चलाया गया इस दौरान विभिन्न मामलों में 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा 72500 जुर्माना की वसूली वाहन अधिनियम के उल्लंघन के मामले में किया गया है वही 16 गिरफ्तार लोगों मे हत्या के मामले के अपराधी के साथ अन्य मामले में शामिल है