दमोह: दमोह के क्षेत्रीय केंद्र ने 'विद्यालयीन शिक्षा में हस्तकला कौशल' विषय पर कार्यशाला आयोजित की
Damoh, Damoh | Jan 24, 2025 विद्यालयीन शिक्षा में हस्तकला कौशल का समावेश” विषय पर सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण क्षेत्रीय केंद्र दमोह द्वारा 15 से 24 जनवरी 2025 तक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में आज शुक्रवार की शाम करीब 3 बजे भारत के 8 विभिन्न राज्यों/संघ से कुल 43 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसके अंतर्गत आज अंतिम दिन कार्यशाला पूर्ण होने के अवसर पर सिद्धि समारोह संपन्न हुआ।