बथनाहा: बथनाहा थाना की महिला हेल्प डेस्क पर सुनी जा रहीं महिलाओं की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई का भरोसा
सीतामढ़ी पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार बथनाहा थाना में स्थापित महिला हेल्प डेस्क महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। हेल्प डेस्क पर पहुंचने वाली महिला फरियादियों की शिकायतों को गोपनीयता, संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ सुना जा रहा है।