संभल: संभल में सिटी मजिस्ट्रेट ने टीम के साथ अशर्फी चौराहे पर जीवन रेखा मेडिकेयर सेंटर का किया निरीक्षण, पुलिस भी रही साथ
संभल में एक अवैध अस्पताल को सील कराया गया,यहां एक डॉक्टर बिना वैध डिग्री के मरीजों का इलाज और ऑपरेशन कर रहा था। सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने यह कार्रवाई की। सिटी मजिस्ट्रेट जीवन रेखा मेडिकेयर सेंटर में निरीक्षण करने पहुंचे थे,निरीक्षण के दौरान अस्पताल में बहुत गंदगी पाई गई।