बागपत: ग्राम सूरजपुर महनवा के जंगल में चोरों ने पांच नलकूपों से विद्युत उपकरणों की की चोरी, घटना को लेकर किसानों में रोष
Baghpat, Bagpat | Jun 16, 2026 मंगलवार की सुबह करीब साढे आठ बजे ग्राम सूरजपुर महनवा निवासी देवकांत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम सूरजपुर महनवा के जंगल में चोरों ने किसानों के पांच नलकूपों को निशाना बनाकर केबिल, स्टार्टर सहित अन्य विद्युत उपकरण चोरी कर ले गए। घटना से किसानों को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है तथा सिंचाई व्यवस्था भी प्रभावित हो गई है।