ब्यौहारी: मवेशी से टकराकर पलटा मिनी ट्रक, दोनों पक्षों में हुआ समझौता
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के चरकवाह गांव में एक मिनी ट्रक सड़क पर आए मवेशी से टकराकर पलट गया। हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हुआ, जबकि मवेशी की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में वाहन मालिक और मवेशी मालिक के बीच आपसी सहमति से समझौता हो गया, जिसके बाद मामला शांत हो गया। वीडीओ मंगलवार शाम 6 बजे सामने आया है।