शाजापुर: शाजापुर में कुत्तों के बधियाकरण का कार्यक्रम शुरू, स्टेडियम में डॉग हाउस का शुभारंभ, कुत्तों के काटने के भय से मिलेगी राहत
शाजापुर में आवारा कुत्तों के बधियाकरण के लिए नगरपालिका द्वारा स्थानीय स्टेडियम में गुरुवार को डॉग हाउस का शुभारंभ किया गया है जहां शहर में घूम रहे आवारा कुत्तों को पड़कर उनका बधियाकरण शुरू किया जाएगा जिससे कुत्तों की बढ़ती संख्या पर विराम लगेगा, वहीं कुत्तों का क्रोध शांत होने से वे लोगों को काटेंगे नहीं।