शाजापुर: नवरात्र के कारण बढ़ी फूलों की मांग, फूल मंडी में गेंदे के फूलों की हुई बड़ी आवक
गुरुवार से नवरात्र का पर्व प्रारंभ हो गया है। माता के मंदिरों में दर्शनार्थियों की भीड़ लगी हुई है। नवरात्रि के उपलक्ष्य में मां के मंदिरों को फूलों से सजाया गया है। इसके साथ ही झांकी पंडाल में भी पुष्पों से आकर्षक सजावट की जाएगी। ऐसे में गुरुवार से फूलों से मांग बाजार में काफी बढ़ गई है। गुरुवार को फूल मंडी में बड़ी मात्रा में फूलों की आवक हुई।