शाजापुर: नवरात्रि के पहले दिन मंगलनाथ मंदिर पर हुआ हवन और कन्या भोज का आयोजन, रामायण पाठ के 11 वर्ष हुए पूर्ण
नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को शाजापुर के प्रसिद्ध मंगलनाथ मंदिर पर हवन और कन्या भोज का आयोजन किया गया। मंदिर पर पिछले 11 वर्ष से लगातार अखंड श्री रामचरितमानस पाठ का आयोजन हो रहा है। रामचरितमानस पाठ के 11 वर्ष पूर्ण होने और 12 वां वर्ष प्रारंभ होने के साथ ही नवरात्र के उपलक्ष्य में मंदिर पर हवन, कन्या भोजन और पंचमेवा खीर महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।