सेगांव: खरगोन RTO की लापरवाही से चौथी बार मौत के मुंह में धकेली यात्री, एक ही बस-एक ही गांव, फिर वही हादसा #rto #सेगावन्यूज़
*सेगांव: खरगोन RTO की लापरवाही से चौथी बार मौत के मुंह में धकेली यात्री, एक ही बस-एक ही गांव, फिर वही हादसा!* खरगोन जिले के बगवां-दशंगा के बीच बुधवार रात इंदौर से सेगांव आ रही तेजरफ्तार एमएसटी जैन बस (आरटीओ नंबर: MP 10 ZJ 5577) सड़क से टकराते हुए 50 फीट नीचे खाई में पलट गई। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। रात करीब 7 बजे पुलिया पर बस अनियंत्रित हो गई।