बलिया: 40 अंशकालिक अनुदेशकों को दिया गया चेक, किया गया सम्मानित
Ballia, Ballia | May 17, 2026 परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अंशकालिक अनुदेशकों के सम्मान में रविवार की शाम चार बजे विकास भवन सभागार में अंशकालिक अनुदेशक सम्मान एवं मानदेय वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री एवं बलिया नगर विधायक दयाशंकर सिंह रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह उपस्थित रहे।