बाली: बाली में नाणा के डेडेसी माताजी मंदिर में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए दो बदमाश, पुलिस जांच में जुटी
Bali, Pali | Jun 23, 2025 बाली उपखंड क्षेत्र के नाणा थाना अंतर्गत मालनु गांव स्थित प्रसिद्ध डेडेसी माताजी मंदिर में सोमवार शाम 9.30 बजे चोरी की वारदात सामने आई है।मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है।फुटेज में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है कि दो चोर सरियों की मदद से मंदिर का मुख्य गेट खोलते हैं।इसके बाद वे मंदिर में रखी मूर्तियों और अन्य कीमती सामान को चुरा लेते है