बाली: फालना में सुरक्षा दीवार के निर्माण पर विरोध, राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज रास्ते पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन #jansamasya
Bali, Pali | Jun 27, 2025 फालना में शुक्रवार शाम 4.30 बजे रेलवे द्वारा सुरक्षा दीवार के निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नगर पालिका खुडाला फालना के वार्ड नंबर 25 में मामाजी मंदिर सड़क मार्ग पर रेल विभाग ने बाउंड्री वॉल का निर्माण शुरू कर दिया। यह रास्ता राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है। विरोध में स्थानीय ग्रामीण मौके पर एकत्रित हुए। उन्होंने धरना प्रदर्शन किया।