बीकानेर: जामसर पुलिस ने 5 किलो से ज्यादा डोडा पोस्त के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
बीकानेर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन नीलकंठ और एरिया डोमिनेशन के तहत जामसर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 किलो 30 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनवारी लाल मीणा व वृत्ताधिकारी रणवीर सिंह के स