बाप: विभिन्न मांगों को लेकर आऊ पंचायत समिति क्षेत्र के राशन विक्रेताओं ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन
Bap, Jodhpur | Jul 30, 2024 आऊ पंचायत समिति परिक्षेत्र में राशन वितरण करने वाले राशन विक्रेताओं ने सोमवार को आऊ तहसील कार्यालय पहुंचकर जिला कलेक्टर के नाम का ज्ञापन सोपा। राशन विक्रेता सुरेश गोस्वामी व कन्हैयालाल ने जानकारी देते हुए बताया की प्रतिमाह ₹30000 का मानदेय सहित गत माह का कमीशन दिए जाने सहित विभिन्न मांगो को लेकर ज्ञापन दिया गया।