बाप: कृषि उपज मंडी सभागार कक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई आयोजित
Bap, Jodhpur | Jul 25, 2024 जिला कलक्टर एच.एल अटल की अध्यक्षता में कृषि उपज मंडी सभागार कक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलक्टर ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की बजट घोषणाओं, योजनाओं, मौसमी बीमारियों, स्वास्थ्य केंद्रो में हुई ओपीडी, आईपीडी, प्रसव, जारी हेल्थ कार्ड सहित अन्य कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।