महोबा: कबरई में 37 गांवों की जलापूर्ति ठप, नमामि गंगे के प्रोजेक्ट मैनेजर धरने पर बैठे, हंगामे के बाद विद्युत आपूर्ति शुरू हुई
Mahoba, Mahoba | Jun 1, 2026 धरौन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की बिजली पांच दिनों से बंद होने के कारण 37 गांवों की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई थी। पानी की समस्या से परेशान ग्रामीणों की शिकायत पर नमामि गंगे के प्रोजेक्ट मैनेजर अमित द्विवेदी ग्रामीणों के साथ बिजली विभाग के एसडीओ कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए। इसके बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए करीब दो घंटे में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी।