हमीरपुर: इंगोहटा रेलवे स्टेशन आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित, यात्री खुले आसमान के नीचे भीगने को मजबूर
आजादी के बाद आज भी क्षेत्र का इंगोहटा रेलवे स्टेशन बुनियादी सुविधाओं के अभाव में बदहाल स्थिति में है। विभागीय उपेक्षा के चलते स्टेशन पर यात्रियों को आवश्यक सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। मानसून के दौरान यह समस्या और गंभीर हो गई है। स्टेशन पर न तो यात्री प्रतीक्षालय है और न ही टीन शेड। ट्रेन आने के समय यात्रियों को खुले आसमान के नीचे खड़े होकर इंतजार करना पड़त