बहेड़ी: खजुरी खेड़ा गांव में दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरी खेड़ा निवासी भीम भास्कर के मुताबिक बीती 11 मई को रात के करीब 9 बजे जब वो अपने घर पर था आरोप है कि तभी गांव के ही रहने वाले दो सगे भाई दीपक कुमार,एवं सूर्यप्रताप पुरानी रंजिश के चलते लाठी डंडों से लैस होकर घर में घुस आए और आते ही गालियां देना शुरू कर दिया और विरोध करने पर उसके साथ बुरी तरह मारपीट कर उसे घायल कर दिया ।