छतरपुर: नर्मदा अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम: सीएसपी ने दी जानकारी
छतरपुर के गौतम नगर निवासी सिया अहिरवार (40) की नर्मदा अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान कल शाम करीब 5 बजे मौत हो गई थी।वही महिला का पोस्टमार्टम छतरपुर जिला अस्पताल में आज 05 अप्रैल दोपहर करीब 12:00 बजे कराया गया।मामले को लेकर छतरपुर सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है।