कनवास: 8 लेन पर दरा मुकुन्दरा अभ्यारण में बन रही टनल का दूसरी छोर का हिस्सा दिखा, अधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ी, जश्न मनाया
Kanwas, Kota | Feb 28, 2025 8 लेन दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस-वे पर भारत माला परियोजना के तहत दरा मुकुन्दरा अभ्यारण क्षेत्र में बनाई जा रही टनल का खुदाई के दौरान शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे दूसरी छोर का हिस्सा दिखाई दे गया है। इसके चलते टनल कर्मचारियो और अधिकारियों में खुशी की लहर है। साल 2021 से जारी इस कार्य का जैसे ही टनल के दूसरी छोर का हिस्सा नजर आया वैसे ही खुशी की लहर दौड़ पड़ी।