कनवास: जुल्मी रोड़ स्थित दुदाखेड़ी माताजी मंदिर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने घोष वादन के साथ निकाला पथ संचलन
Kanwas, Kota | Feb 26, 2025 महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में जुल्मी रोड़ स्थित दुदाखेड़ी माताजी मन्दिर पर बुधवार शाम करीब 6 बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस दौरान पथ संचलन घोष वादन के साथ मन्दिर से शुरू किया गया। जो हाट बाजार, टँकी चौराहा, बड़ा बाजार, होली खूंट सहित अन्य मार्गो से होता हुआ वापस मन्दिर परिसर पहुँचा।