कनवास: दरा नाल में लगे जाम में फंसे मासूम की मौत के बाद प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, रियासत कालीन रास्ता खोला
Kanwas, Kota | Feb 25, 2025 दरा नाल में लगे जाम में फसे मासूम बच्चे की मौत के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया है। जिसके चलते प्रशासन ने मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे एडवाइजरी जारी की है। जिसमे पुलिस अधीक्षक ने राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर यातायात व्यवस्था के लिए 2 उपअधीक्षक, 8 थानाधिकारी, 2 हाईवे पेट्रोलिंग वाहन, 6 जाब्ता, 66 पुलिस जवान व 16 होमगार्ड तैनात किए हैं।