कनवास: दरा नाल में ट्रक से टकराई कार, ओवरटेकिंग के दौरान हुआ हादसा, चालक सुरक्षित
Kanwas, Kota | Feb 27, 2025 मुकुन्दरा अभ्यारण के दरा नाल में ओवरटेक करने के चक्कर में एक तेज रफ्तार कार चलते ट्रक में घुस गई। इस दौरान दरा नाल के अंदर कार पुलिया की दीवारों से घसीटती हुई श्रतिग्रस्त हो गई। हालांकि दुर्घटना में समय रहते ट्रक को रुकवाया जिससे कार चालक बाल - बाल बच गया। जिसके बाद मौके पर तैनात पुलिस जवानो ने कार को क्रेन के माध्यम से साइड में किया।