बहराइच: मधवापुर के पास अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
जिले के मधवापुर के पास बाइक सवार युवक रिश्तेदारी में जा रहा था। तभी अनियंत्रित होकर बाइक पलट गई। वह घायल हो गया। परिजन इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर के द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। परिजनों के द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि वह रिश्तेदारी में जा रहा था। तभी बाइक पलट गई और वह घायल हो गया है।