नामकुम: डोरंडा के JSFC भवन में खाद्य मंत्री ने एलपीजी गैस की किल्लत पर गैस एजेंसियों को दी चेतावनी
Namkum, Ranchi | Apr 9, 2026 डोरंडा स्थित JSFC भवन में खाद्य मंत्री इरफान अंसारी ने गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे एलपीजी गैस की किल्लत पर गैस एजेंसियों को चेतावनी दी है। उन्होंने गैस एजेंसियों को कड़ी फटकार लगाते हुए स्पष्ट निर्देश दिया है कि 7 से 10 दिनों के भीतर हर हाल में लंबित डिलीवरी को खत्म कर आपूर्ति व्यवस्था को सामान्य किया जाए।