देवली: देवली में बैंक धोखाधड़ी का खुलासा, आरोपी को किया गया गिरफ्तार
Deoli, Tonk | Apr 27, 2026 देवली थाना पुलिस ने बैंक धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिस पर अपने मृतक भाई के बैंक खाते से करीब 7 लाख रुपये अवैध रूप से निकालने का आरोप है। यह कार्रवाई एसपी टोंक के निर्देश और डीएसपी हेमराज मुंड के मार्गदर्शन में की गई। शिकायतकर्ता आरती योगी ने रिपोर्ट दर्ज कराई ।