तरबगंज: पकड़ी बाजार के दुबेपुरवा में निमंत्रण में आए युवक की बाइक हुई चोरी, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
मौहारी खरगूपुर निवासी प्रभाकर पांडेय ने थाने पर दी गई तहरीर में कहा कि तरबगंज थाना क्षेत्र के पकड़ी बाजार के दुबे पुरवा निमंत्रण में आया हुआ था। अपनी बाइक देव शंकर दुबे पुत्र अज्ञात के घर के सामने खड़ी करके गांव में निमंत्रण खाने चला गया, निमंत्रण खाकर वापस जब आया तो बाइक गायब थी। काफी खोजबीन किया पर कुछ पता नहीं चल सका, बाइक की डिग्गी में कागज भी रखा था।