बगोदर: बगोदर में मोहर्रम को लेकर प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च
मोहर्रम का त्योहार शांतिपूर्ण सौहार्दपूर्ण वातावरण मनाने को लेकर गुरुवार की शाम छह बजे बगोदर प्रशासन ने बगोदर बाजार में फ्लैग मार्च निकाला।मार्च बगोदर थाना से निकल कर बगोदर निचे बाजार पहुंचा वहां से पुना वापस आकर मस्जिद रोड, हरिहरधाम रोड,बस स्टैंड, सरिया रोड होते हुए बगोदर थाना पहुंचकर समापन हो गया।