जहानाबाद: पटना गया रेलखंड पर चोरों का दुस्साहस : 35 मीटर हाईटेंशन तार ले भागे चोरी, 3 घंटे रेल सेवा ठप, रेल सुरक्षा पर बड़ा सवाल
जहानाबाद के ऊंटा-मदारपुर के पास गुरुवार सुबह चोरों ने पटना-गया रेलखंड की डाउन लाइन से करीब 35 मीटर ओवरहेड हाईटेंशन केबल काट दी। घटना के कारण करीब 3 घंटे रेल परिचालन पूरी तरह बाधित रहा। गंगा-दामोदर एक्सप्रेस, हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस, पलामू एक्सप्रेस और गया-पटना मेमू समेत कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रहीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई।