मंडी: 3 साल से किडनी की समस्या से जूझ रहे जयदेव ने लोगों से लगाई मदद की गुहार
Mandi, Mandi | Mar 16, 2024 मंडी सदर हलके की कोटली तहसील के गांव कासन खलाणू का 30 वर्षीय जय देव 2021 से किडनी की बीमारी से जूझ रहा है। मां-बाप का इकलौता बेटा है और दौड़ धूप करके वही अपने परिवार का पालन पोषण रहा था क्योंकि पिता हिम्मत राम भी कोई काम नहीं करते जबकि घर में मां के पास भी कोई काम नहीं है।जय देव ने अपने इलाज के लिए लोगों से मदद की गुहार लगाई हैं।