कुमारखंड: कुमारखंड में विदेशी शराब से लदी 'प्रेस' लिखी कार दुर्घटनाग्रस्त, एक व्यक्ति घायल
मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाना क्षेत्र के कुमारखंड मुख्य बाजार स्थित पिंटू यादव के घर के समीप स्टेट हाइवे 91 पर गुरुवार की अहले सुबह करीब छः बजे विदेशी शराब से लदी ‘प्रेस’ लिखी एक टियागो कार का टायर फटते ही अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित दुकानों में जा घुसी। हादसे में सिंघेश्वर मलिक नामक एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।