कलेर: कलेर में सहयोग शिविर की तैयारियों का निरीक्षण, लंबित आवेदनों के शीघ्र निपटान का निर्देश
Kaler, Arwal | May 18, 2026 डीएम अमृषा बैन्स के निर्देशानुसार सहायक निदेशक माला कुमारी द्वारा 19 मई को आयोजित होने वाले “सहयोग शिविर” की तैयारियों का निरीक्षण किया गया। कलेर प्रखंड अंतर्गत उत्तरी कलेर पंचायत में प्रस्तावित शिविर स्थल प्रखंड कार्यालय, कलेर का जायजा लेते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान अब तक प्राप्त आवेदनों की अद्यतन स्थिति की जांच की गई।