मंझनपुर: बैरागीपुर में चित्रकूट हाइवे पर बच्ची को ट्रक ने कुचला हुई मौत, घर से सामान लेने के लिए सड़क पार कर रही थी बच्ची
महेवा घाट थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाले चित्रकूट हाईवे पर अनियंत्रित ट्रक ने 10 साल की बच्ची को कुचल दिया। हादसे के समय बच्ची सड़क पार कर रही थी। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने हाईवे को काफी देर तक जाम रखा। थाना पुलिस ने लोगो को समझा बुझाकर ट्रैफिक सामान्य कर दिया।