#अलीगढ़ AMU B.Tech छात्र अंशुल वर्मा की मेडिकल में मौत, भाई ने नगर निगम पर लगाया हादसे का आरोप,अलीगढ़ में सड़क हादसे में घायल AMU के B.Tech छात्र अंशुल वर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर अंशुल अपनी स्कूटी से घर जा रहे थे, तभी नगर निगम की गाड़ी से हादसा हो गया। गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां करीब तीन दिन तक इलाज चला। रविवार शाम उन्होंने दम तोड़ दिया। अंशुल के भाई ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि हादसे के लिए नगर निगम की गाड़ी जिम्मेदार है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। मामले में आगे की कार्रवाई का इंतजार है।
#AMU
#AligarhNews
#AnshulVerma
#BreakingNews
#AligarhNewsUpdate
Koil, Aligarh | Aug 10, 2026