#अलीगढ़ में खड़ी डग्गेमार CNG बस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी,थाना बन्नादेवी क्षेत्र के कठपुला में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब रोड किनारे खड़ी एक डग्गेमार CNG बस में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। देखते ही देखते बस से आग की लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
#Aligarh #BreakingNews #FireIncident #UttarPradesh #ViralNews
Koil, Aligarh | Aug 10, 2026