#अलीगढ़ वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस से अभद्रता, दरोगा से मारपीट; नशे में धुत तीन युवक हिरासत में,अतरौली रोड स्थित मुख्य चौराहे पर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान शराब के नशे में बाइक सवार तीन युवकों को पुलिस ने रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने पुलिसकर्मियों से अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर एक युवक ने उपनिरीक्षक से मारपीट कर दी, जिससे उनके कान में चोट लगने से खून बहने लगा। पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची, जहां उतरते समय वे भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया।
#Aligarh #UttarPradesh #Police #Crime #ViralNews
Koil, Aligarh | Aug 10, 2026