पटना ग्रामीण: भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा, पीएम मोदी को सुनने के लिए मेलबर्न में 30000 लोग पहुंचे थे
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने शनिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति काफी अच्छी है और मेलबर्न में उन्हें सुनने के लिए 30000 लोग पहुंचे थे। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने कहा है कि उनका डीएनए भी हिंदुस्तानी है।