बहराइच, 21 जून। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित Re-NEET-UG-2026 परीक्षा जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा में कुल 3437 पंजीकृत अभ्यर्थियों के सापेक्ष 3229 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 208 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
केंद्रवार उपस्थिति के अनुसार आजाद इंटर कॉलेज में 384 में से 364, आर्य कन्या इंटर कॉलेज में 240 में से 225, राजकीय इंटर कॉलेज में 384 में से 349, महाराज सिंह इंटर कॉलेज में 389 में से 368, महिला पीजी कॉलेज में 648 में से 614, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 360 में से 342, तारा महिला इंटर कॉलेज में 240 में से 223 तथा किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 792 में से 744 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।
परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहीं और परीक्षा निर्विघ्न रूप से सम्पन्न हुई।
@bahraichpolice #reneet2026 #neetreexam2026 #neetexam