बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन शाखा नवगछिया के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों से शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने नवगछिया एसपी राजेश कुमार, एसडीपीओ ओमप्रकाश कुमार समेत अन्य अधिकारियों को बुके भेंट कर पुलिस जवानों की समस्याओं, सुविधाओं और संगठन की भावी योजनाओं पर चर्चा की।