कानपुर: मुख्तार अहमद उर्फ बाबा बिरियानी पर चमड़ा कारोबारी ने ₹2.5 करोड़ के धोखाधड़ी का आरोप लगाया
जाजमऊ में तीन जून 2022 को नई सड़क में हुए दंगे के आरोपी मुख्तार अहमद उर्फ बाबा बिरयानी पर चमड़ा कारोबारी से ढाई करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है।पीड़ित ने बुधवार 2.30 बजे बताया कि, जाजमऊ थाने व डीसीपी पूर्वी को शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी बीच शिकायत किए जाने की सूचना पर मुख्तार बाबा का बेटा महफूज दुबई भाग गया।